आगंतुक गणना

4518803

देखिये पेज आगंतुकों

Independence Day 2022

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान लखनऊ में दिनांक 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ देश के राष्ट्रगान के साथ हुआ इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए सैनिकों को याद किया गया। तत्पश्चात संस्थान की निदेशक डॉ. नीलिमा गर्ग ने संस्थान के अनुसंधान एवं विकास में हुई प्रगति और संस्थान द्वारा किसानों के हित के लिए किये गए कार्यो काउल्लेख किया। अंत में कार्यक्रम का समापन पौध लगा कर किया गया